शंकरगढ़ में सपा के नगर कार्यालय का हुआ उद्घाटन व नई कार्यकारिणी के सदस्यों का सम्मान
प्रयागराज ।समाजवादी का नगर कार्यालय नगर पंचायत शंकरगढ़ के मोदीनगर पटहट रोड में रविवार को जिला अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्यभामा मिश्रा नगर कार्यालय का उद्घाटन एवं नगर कार्यकारिणी विधानसभा कार्यकारिणी ब्लाक कार्यकारिणी के सदस्यों का मनोनयन पत्र और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष पूनम सिंह पटेल, नगर अध्यक्ष वंदना गुप्ता, पंचेश्वर त्रिपाठी, तेज प्रताप सिंह, अनूप कुमार गुप्ता ,लाल सिंह यादव, बजरंगी सिंह व नगर के तमाम कार्यकर्ता भारी संख्या मैं मौजूद रहे। महिलाओं के बीच में नगर कार्यालय का उद्घाटन एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया कार्यक्रम का आयोजन अजय सिंह द्वारा एवं कार्यकर्ता का संचालन जिला उपाध्यक्ष कृपाशंकर बिंद द्वारा किया गया जिले से आए हुए वक्ता गणों में जय शंकर भारती बारा विधानसभा प्रभारी, एवं मीरा निषाद, गीता भारती ,सारिका यादव, मीरा निषाद आदि लोग जिले से चलकर शंकरगढ़ की धरती पर कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं सम्मान किया।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।