विजय सिंह उर्फ संजय तोमर को सपा नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर सपाइयों में हर्ष
पार्टी में बेहतरीन काम के लिए बनाया गया शंकरगढ़ सपा नगर अध्यक्ष
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी में लगन ,मेहनत ,ईमानदारी और जिम्मेदारी से काम करने वाले शंकरगढ़ नगर के विजय सिंह उर्फ संजय तोमर को पार्टी हाईकमान के आदेशानुसार सपा जिला अध्यक्ष के निर्देशन में शंकरगढ़ नगर का अध्यक्ष बनाया गया है। सपा जिला सचिव कामत प्रताप सिंह ने कहा कि विजय सिंह उर्फ संजय तोमर को नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी और शंकरगढ़ नगर में पार्टी का विस्तार होगा जिसका परिणाम 2024 के लोकसभा चुनाव में नगर वासियों को देखने को मिलेगा। नवनियुक्त सपा नगर अध्यक्ष विजय सिंह उर्फ संजय तोमर ने कहां की पार्टी ने मुझे जो नई जिम्मेदारी दी है मैं उसका जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करुंगा और पार्टी के लिए तत्परता से काम करता रहूंगा। नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देने वालों में अरविंद मिश्रा उर्फ गुड्डा मिश्रा, कामत प्रताप सिंह, अजय सिंह पटेल, शिवनारायण ,अनुज मिश्रा, अनीश खान, सुशील पांडे, राजकरण सिंह पटेल सपा ब्लॉक अध्यक्ष शंकरगढ़, सुरेंद्र सिंह,राजेश चौधरी उर्फ गुड्डू बगिया, अतुल यादव , महीप सिंह ,सभासद जानू, गुलाब कली आदिवासी, मुलायम सिंह, मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।