गंगापुर सिटी| विजय पैलेस में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को आचार्य गोविंद भैया जी वृंदावन वालों ने व्यास जी महाराज शुकदेव जन्म परीक्षित संवाद महाभारत प्रसंग की कथाओं का विस्तार से वर्णन किया श्रीमद् भागवत के प्रत्येक श्लोक को विस्तार से जिस प्रकार से वर्णन किया श्रोताओं ने एकाग्र मन श्रवण किया कलयुग का प्रवेश कलयुग किन-किन चीजों पर वास करता है उसका वर्णन किया महाभारत कथा में अश्वत्थामा प्रसंग में द्रोपती के पांचो पुत्रों की मृत्यु के बाद भी उसे जीवन दान देना गुरु ब्राह्मण का अपमान करना ही मृत्यु के समान है अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में ब्रह्मास्त्र चलाने का प्रसंग गुरु द्रोणाचार्य प्रसंग में गुरु और शिष्य की महिमा का बखान भीष्म प्रतिज्ञा का वर्णन करते हुए आचार्य ने कहा कि भीष्म प्रतिज्ञा अटल प्रतिज्ञा थी जब दुर्योधन ने भीष्म को उलाहना देकर युद्ध में पांडवों के प्रति वात्सल्य भाव दिखाने का उलाहना दिया तब भीष्म ने कहा कि कल के युद्ध में या तो अर्जुन का अंत होगा या श्री कृष्णा की युद्ध में हथियार नहीं उठाने की प्रतिज्ञा का अंत होगा भीष्म प्रतिज्ञा सुनकर धरा पर उथल-पुथल मच गई भगवान कृष्ण सहित पांडवों में उदासीनता छा गई क्योंकि संसार जानता था की भीष्म की प्रतिज्ञा अटल है आचार्य द्वारा कर्म, और सेवा का वर्णन करते हुए कहा कि कर्म अच्छे हो तो सुख मिलेगा और मनुष्य के कर्म सही नहीं है तो उसे जीवन में कष्ट झेलने ही पड़ेगे मां-बाप सास ससुर की सेवा से बड़ा कोई कर्म नहीं आचार्य महाराज जी द्वारा कथा के मध्य में प्रसंगों को मधुर वाणी से संगीतमय भजनों के माध्यम से बताया पंडाल में श्रोता एक मान्य होकर महाराज जी से श्रीमद्भागवत का वर्णन और महात्म का ज्ञान प्राप्त कर रहे अंत में आचार्य द्वारा कथा स्थलों पर चेन तोड़ने की घटनाओं पर कहा की मन में चैन है तो गले में सोने की चेन की क्या आवश्यकता इसके लिए माता बहनों को सचेत रहना चाहिए और मन भाव से कथा का श्रवण करना चाहिए कथा पश्चात भजनों कीर्तन के माध्यम से श्रोता महिला पुरुष जमकर झूमे श्रीमद् भागवत कथा में तीसरे दिन बुधवार को सती चरित्र, ध्रुव चरित्र , नरसिंह अवतार आदि की कथाओं का वर्णन किया जावेगा
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।