श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने से कर्म करते रहने की मिलती है सकारात्मक सीख-पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री


गंगापुर सिटी, 22 अप्रैल। पंकज शर्मा। शहरी क्षेत्र के राधास्वामी सत्संग के पास मिश्र परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिवस को व्यासपीठ पर विराजमान पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री द्वारा श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दी गई कर्म प्रधान जीवन शैली के बारे में बताते हुए कहा कि श्रीमद भागवत कथा ज्ञान श्रवण करने से अपने कर्म करते रहने की सकारात्मक सीख और प्रेरणा मिलती है। मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि 16 अप्रैल 2025 से अनवरत सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन मिश्र परिवार पप्पू नारायण मिश्र, घनशाम मिश्र, सतीश मिश्र, राहुल, रजत शर्मा द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें पांचवे दिवस पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, भाजपा विधानसभा मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा, शैलेंद्र श्रीवास्तव, भानु पारीक, नरेश दुबे, एडवोकेट योगेश शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष श्रोता अनुपस्थित रहे।

Vishwkarma Electric

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now