फरीदाबाद 27 दिसम्बर। वीर बाल दिवस के अवसर पर फरीदाबाद की बाल समाज सेविका सृष्टि गुलाटी ने सेवा भाव के साथ यादगार कार्यक्रम आयोजित किया और शहर के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंदों को 100 से अधिक कंबल वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान सृष्टि गुलाटी ने आयशर चौक, प्याली चौक, सेक्टर 22 व सेक्टर 23 चौक सहित अन्य स्थानों पर जाकर लोगों को कंबल सौंपे। इस सेवा में उनके पिता प्रवीन गुलाटी भी साथ रहे और सामूहिक रूप से जरूरतमंदों की सहायता की गई।
सृष्टि गुलाटी ने कहा कि चार साहिबजादों की वीरता समाज के लिए मिसाल है। उनकी शहादत को नमन करते हुए हमने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए हैं। इस पहल का उद्देश्य न केवल सर्दी में राहत पहुंचाना है, बल्कि युवा पीढ़ी में समाज सेवा एवं त्याग की भावना को भी प्रोत्साहित करना है।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।