सृष्टि ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी


फरीदाबाद 20 अगस्त। सामाजिक क्षेत्र में बड़ी पहचान बना चुकी नन्ही सृष्टि गुलाटी ने रक्षा बंधन के पवित्र त्यौहार पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को राखी बांधी एवं तिरंगा भेंट किया।
सृष्टि के पिता प्रवीन गुलाटी ने बताया कि बाल समाज सेविका नन्ही सृष्टि गुलाटी ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को सम्मान स्वरूप राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया। उनको शुभकामना संदेश देते हुए एक पत्र भी दिया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी सृष्टि से बहुत सारी बातें की ओर उसके बारे में सब जाना और भविष्य में भी आने के लिए निमंत्रण दिया।


यह भी पढ़ें :  माँ की सेवा करना सम्पूर्ण जगत की सेवा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now