कल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सृष्टि का नाम

Support us By Sharing

फरीदाबाद 19 जुलाई। जिस घर में बेटी जन्म लेती हैं वह घर सौभाग्यशाली होता हैं। वही बेटी बड़ी होकर जब नित नए विश्व रिकॉर्ड बनाए साथ ही सेवा में भी नाम कमाए तो सीना गर्व से फलीभूत होता है। हम बात कर रहे हैं फरीदाबाद हरियाणा की लिटिल रिकॉर्ड सृष्टि गुलाटी की। सृष्टि का नाम कल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है।
सृष्टी के पिता प्रवीन गुलाटी ने बताया कि नन्ही सृष्टि गुलाटी के नाम विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में जैसे ’नृत्य, चित्रकला, पेंटिंग, बेबी शो, फ़ैशन शो, बेबी ओलिम्पिक’ के अतिरिक्त सांस्कृतिक, सामाजिक ओर आध्यात्मिक आदि कार्याे में भाग लेकर सबसे कम उम्र में सबसे ज्यादा प्रमाण पत्र प्राप्त करने का विश्व रिकॉर्ड है। सृष्टि के नाम सबसे कम उम्र में सबसे ज्यादा ’प्रमाण पत्र 820 प्रमाण पत्र, 120 अवॉर्ड, 41 मेडल और 100 ट्रॉफी’ प्राप्त करने का विश्व रिकॉर्ड बना है। यह रिकॉर्ड लगातार 5 साल से सृष्टि के नाम दर्ज है। माता पिता के लिए यह बड़े गर्व का विषय है की इस जमाने में हमको अब बेटी के नाम से जाना जाता है जो दिल से काबिले तारिफ है।
उल्लेखनीय है कि सृष्टि फरीदाबाद हरियाणा के डी सी मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ाई करती है। कल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड के संस्थापक वरुण रस्तोगी ने कहा कि बेटी कोई भी हो छोटी हो या बड़ी सभी को एक सामान ही समाज में मान सम्मान मिलना चाहिए। सृष्टि को हम लगातार 5 साल से देखते आ रहे हैं। यह बेटी लगातार 5 साल से समाजहित के लिए नेक ओर प्रशंसनीय कार्य कर रही है। सृष्टि गुलाटी को यह विश्व रिकॉर्ड देते हुए हम सभी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
प्रधानाचार्य ज्योति गुप्ता ने कहा की सृष्टि की इस अभूतपूर्व सफलता के लिए हम सभी को बेहद खुशी है साथ ही यह बच्ची समाज के लिए एक आदर्श मिसाल हैं


Support us By Sharing
error: Content is protected !!