एसएसजी महिलाओ को दिया जैविक खेती का प्रशिक्षण


सवाई माधोपुर 12 जुलाई। जिला मुख्यालय पर संचालित खुशी सेवा समिति द्वारा आलनपुर में एसएसजी महिलाओ को जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया गया।खुशी सेवा समिति की सचिव अनिता गर्ग ने बताया की गुरुवार को संस्था द्वारा आलनपुर में एसएसजी महिलाओ को उन्नत फसलों के लिए जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मौजूद उद्यान विशेषज्ञ अमर सिंह, देवलक्ष्मी एपीओ की सीईओ द्वारा महिलाओं को गृह वाटिका लगाने को लेकर विस्तार से जानकर दी गई। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद महिलाओ को खुशी सेवा समिति संस्था की सचिव अनिता गर्ग ने संस्था की ओर से महिलाओ को सब्जी के बीजों के मिनी कीट भी वितरण किए। जिससे की महिलाओ को बढ़ावा मिले और किसान महिलाए उन्नत खेती कर सके।
कार्यकर्म में खुशी सेवा समिति संस्था की अनिता गर्ग सहित संस्था के सभी सदस्य एवं महिलाएं उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें :  महादेव मंदिर में सहस्त्र घट धार्मिक आयोजन संपन्न
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now