राज्य उपभोक्ता आयोग के सदस्य न्यायमूर्ति ने किये लक्ष्मण मंदिर के दर्शन


मंदिर मंहत पंडित मुरारी लाल पाराशर से लिया आशीर्वाद

डीग 27 दिसंबर – राज्य उपभोक्ता आयोग के सदस्य न्यायमूर्ति केदार लाल गुप्ता ने बुधवार को डीग के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पहुंचकर लक्ष्मण जी महाराज के दर्शन करते हुए पूजा अर्चना की।
इस मौके पर मंदिर मंहत पंडित मुरारी लाल पाराशर ने गुप्ता का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।तथा गुप्ता ने मंदिर महंत पंडित मुरारी लाल पाराशर से आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर मंदिर महंत पंडित मुरारी लाल पाराशर ने ब्रज के महत्व पर जानकारी देते हुए बताया कि ब्रजभूमि केवल तीर्थ क्षेत्र नहीं बल्कि संस्कृति की चिरन्तरता का ठोस सत्य है। हजारों सालों का इतिहास अपने अंक में समेटे बृजभूमि भारत गहरी धार्मिक जड़ो का वटवृक्ष है।जिसकी कहीं शाकाएं प्रशाखाएं फैली हुई है।
पाराशर ने कहा कि बृज शब्द संस्कृत धातु ब्रज से बना है, जिसका अर्थ गतिशीलता से है। जहां गाय चरती हैं और विचरण करती हैं वह स्थान भी ब्रज कहा गया है। अमरकोश के लेखक ने ब्रज के तीन अर्थ प्रस्तुत किये हैं- गोष्ठ (गायों का बाड़ा) मार्ग और वृंद (झुण्ड) १ संस्कृत के वृज शब्द से ही हिन्दी का ब्रज शब्द बना है।


यह भी पढ़ें :  अग्रसेन महोत्सव पर फव्वारा चौक पर अल्पाहार कराया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now