लालसोट 15 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति का बोर्ड गठन करने पर इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सकों ने प्रदेश महामंत्री खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल का मिठाई खिलाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष हेमंत सेठिया, सभी विधायकों का राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया।
इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परिषद दौसा के जिला सचिव जगदीश प्रसाद जलवानिया ने बताया प्रदेश के सभी इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति विशुद्ध हर्बल चिकित्सा पद्धति है और पुराने से पुराने रोगों में कारगर है इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। सभी सम्माननीय लोगों ने हर्ष व्यक्त किया और आदरणीय विधायक का स्वागत किया मंडल अध्यक्ष बलराम राममनोहर पार्षद हरिसिंह लोदवाल श्याम लाल रामखिलाड़ी अशोक धवन मुकेश बिलोना घनश्याम आदि लोग उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।