गंगापुर सिटी, 18 अप्रैल। पंकज शर्मा। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के प्रदेश महामंत्री नवीन कुमार शर्मा का गंगापुर सिटी के दौरे पर प्रदेश मंत्री सोहनलाल गुप्ता और जिला अध्यक्ष रामबाबू शर्मा ने स्वागत किया तथा शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की गई।
जिसमें पदोन्नति पर यात्रा भत्ता और योग काल राज्य सरकार के द्वारा नहीं दिया जा रहा है। जबकि काउंसलिंग में सभी अपने पदस्थापन स्थान से 400 किलोमीटर के लगभग दूरी पर (जिले के सभी पद नहीं खोले जाने के कारण) स्थान मिला है। परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके अध्यापकों को महात्मा गांधी विद्यालय में लगाने के संबंध में, पदोन्नत प्रधानाचार्य एवं व्याख्याता को पदोन्नति परित्याग करने के अवसर, तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण पर भी चर्चा की गई। जुलाई माह तक सभी प्रकार के शिक्षकों की डीपीसी होनी चाहिए। जिनमें तृतीय श्रेणी अध्यापक, द्वितीय श्रेणी अध्यापक, व्याख्याता, प्रधानाचार्य की वित्त वर्ष 2025 तक की बकाया डीपीसी होनी चाहिए। कक्षा 9 एवं 11 की राज्य स्तरीय वार्षिक परीक्षा दो पारियों में की जा रही है। जो की तापमान के अनुसार बिल्कुल भी उचित नहीं है। क्योंकि 12:00 बजे ही तापमान 46 से ऊपर हो गया है। इस तापमान में कक्षा 9 और 11 के छात्र- छात्राओं को दोपहर 2.00 बजे तक की परीक्षा में बहुत परेशानी होती है। कई जिलों के जिला कलेक्टरों महोदय ने विद्यालय का समय 11:00 बजे तक ही कर दिया है।
मीटिंग में गोपाल लाल गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता, चंद्रप्रकाश गर्ग, नरेंद्र कुमार शर्मा एवं शिक्षक बंधु उपस्थित हुए।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।