सवाई माधोपुर 15 अप्रैल। आचार्य नानेश शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय सवाई माधोपुर में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम एवं लोकसभा चुनाव 2024 के स्वीप कार्यक्रम के अन्र्तगत कुस्तला में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
प्रभारी डाॅ. सुनील कुमार जैन ने बताया कि रैली को महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. निधि जैन एवं निदेषक मुकेष जैन ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। डाॅ. निधि जैन ने बताया कि सभी को लोकतन्त्र प्रक्रिया के इस चुनावी पर्व में भाग लेकर अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए। चुनाव लोकतन्त्र की प्रक्रिया को मजबूती प्रदान करने, देश का शासन चलाने एवं देश के विकास हेतु उपयोगी है। व्याख्याता कन्हैया लाल ने बताया कि अपने परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं मौहल्ले वासियों को भी इस चुनावी प्रक्रिया के बारे में जागरूक करते हुए अधिक से अधिक मतदान हेतु प्रेरित करना चाहिए। उन्होने सभी छात्राध्यापिकाआंे से मतदान अवश्य करने की अपील करते हुऐ अन्य लोगो को भी मतदान करने हेतु जागरूक करने के लिए कहा। उन्होने बताया कि वयोवृद्ध, विकलांगो, निःसहाय लोगो को चुनाव के लिए पोलिंग बूथ तक पहँूचाने के लिए सहायता करनी चाहिए। महाविद्यालय निदेषक मुकेष जैन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।