सवाई माधोपुर 8 फरवरी। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी के 140 विद्यार्थियों ने पीएम योजना अंतर्गत हरित विद्यालय के फील्ड विजिट के लिए सवाई माधोपुर के पुष्प उत्कृष्टता केंद्र का भ्रमण किया।
इस दौरान फूल उत्कृष्टता केंद्र के उपनिदेशक लखपत लाल मीना ने बच्चों को पुष्पों के विभिन्न प्रकार की किस्म के बारे में उनकी खेती के बारे में, उससे होने वाले मुनाफे के बारे में और किस प्रकार से विद्यालय एवं घरों में पुष्पों के माध्यम से सौंदर्य बढ़ाया जा सकता है इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश बैरवा के द्वारा पीएमश्री योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्होने लखपत लाल मीणा उप निदेशक और रामसहाय मीना सहायक कृषि अधिकारी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
बालकों ने इस फील्ड विजिट का आनंद लिया और पुष्पों के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्राप्त की उन्हें लेखनीबद्ध किया। इस अवसर पर विद्यालय के पीएम प्रभारी ताराचंद योगी, जगन सिंह जाट, वेद प्रकाश बेरवा, विनोद कुमार मीणा, मनोज कुमार सत्तावन, महेंद्र सिंह गुर्जर, अनीता मीणा, सुषमा गुप्ता, अजय कुमार मंगल और उपप्राचार्य साधना शुक्ला उपस्थित रहे।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।