विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
इन्द्रगढ़ 4 नवम्बर। तहसील क्षेत्र के बाबई पंचायत के अंतर्गत बेलनगंज ग्राम में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 4 नवम्बर को विधानसभा चुनाव 2023 को ध्याम में रखते हुऐ मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
बीएलओ महेश कुमार वैष्णव ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय के बालक बालिकाओं ने गांव के मुख्य मार्गों पर हाथों में मतदाता जागरूकता की तख्तियां लेकर रैली निकाली। इस दौरान छात्र छात्राओं ने जोश के साथ विभिन्न नारों के माध्यम से आम जन को मतदान दिवस 23 नवम्बर को आवश्यक रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्रीमती हंसा जाट, अध्यापक जितेन्द्र शर्मा, विनोद नागर, छाजूलाल वर्मा, पुखराज सैनी, शारीरिक शिक्षक विशाल गौतम आदि ने सभी विद्यार्थियों से अपने परिवार के सभी 18 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों से मतदान का संकल्प करवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होने विद्यार्थियों को देश एवं राज्य के विकास के लिए तथा लोकतंत्र के लिए मतदान को महत्वपूर्ण कार्य बताया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।