सवाई माधोपुर 20 फरवरी। जिले की बरनाला तहसील क्षेत्र के ग्राम बिछौछ स्थित राउमावि में अध्ययनरत छात्राओं ने गुरुवार को मिशन निडर अभियान के तहत बाटोदा पुलिस स्टेशन का भ्रमण कर पुलिस स्टेशन की कार्य प्रणाली को समझा।
इस दौरान उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के बारे में जानकारी प्राप्त की। आत्मरक्षा के लिए मिडिल पंच, लोअर पंच, गुड टच एवं बैड टच के बारे में जानकारी ली। थानाधिकारी यशपाल सिंह ने बताया पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार छात्राओ में आत्मविश्वास एवं आत्मबल बढ़ाने के उद्देश्य से संपूर्ण क्षेत्र में मिशन निडर अभियान का आयोजन किया जा रहा हैं। उसी अभियान के तहत छात्राओ को थाना परिसर में महिला कांस्टेबल द्वारा आत्मरक्षा के लिए विभिन्न जानकारियां प्रदान की गई। महिला कांस्टेबल ने छात्राओ को निडर होकर रहने की सलाह दी और आपातकालीन स्थिति में टोल फ्री नंबर 1090, 100, 112 एवं सिटीजन एप के माध्यम से पुलिस सहायता प्राप्त करने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने भ्रमण के दौरान छात्राओ का आत्मविश्वास एवं आत्मबल बढ़ाया। इस दौरान महिला कांस्टेबल एवं विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।