सुमंगल सेवा संस्थान द्वारा हर घर परिण्डा आयोजन के अंतर्गत नि:शुल्क परिण्डे बांटे


भीलवाडा, पेसवानी। समाजसेवी संस्था सुमंगल सेवा संस्थान द्वारा परिण्डो का निशुल्क वितरण किया गया। आयोजन संयोजक दिनेश कुमार ओझा ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों तथा जीव जंतुओं की सहायतार्थ आर सी व्यास काॅलोनी स्थित गवारिया बस्ती मे श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर मे “हर घर परिण्डा” आयोजन की तर्ज पर परिंडो की नियमित सफाई तथा पानी भरने के साथ परिण्डो का नि:शुल्क वितरण किया गया। आयोजन सह प्रभारी मुरली सोडानी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा भी जीव जंतुओं के लिए जल की उपलब्धता करवाने के प्रयास कर रही है और इसी उद्देश्य से समाज सेवी संस्था सुमंगल सेवा संस्थान द्वारा भी शहर की विभिन्न काॅलोनियो व सार्वजनिक उद्यानों मे अब तक 400 से भी ज्यादा परिण्डो का नि:शुल्क वितरण करने के साथ ही परिण्डो को लगाने का कार्य किया जा रहा है। उक्त नि:शुल्क परिण्डा वितरण आयोजन मे दिनेश विजयवर्गीय, गवारिया बस्ती अध्यक्ष निहाल सिंह गवारिया, एडवोकेट सुरेश सुवालका, अमित काबरा, सहित अन्य कई सदस्यो तथा स्थानीय निवासियों द्वारा सहयोग किया गया।


यह भी पढ़ें :  अधिकारियों ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से डाला अपना वोट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now