भीलवाडा। श्री राम धाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से हमीरगढ़ रोड स्थित रामधाम में पूर्णिमा पर विशेष हवन का आयोजन सुख शांति की कामना को लेकर किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश मानसिंहका ने बताया कि मुख्य यजमान गुप्ता परिवार ने हवन में सुख शांति की कामना को लेकर आहुतियां दी गई। हनुमान जयंती के उपलक्ष में सुंदरकांड पाठ में भक्तों ने भाग लिया। सभी को प्रसाद वितरण किया गया।