बैठक में नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन
नदबई में मानसिंह बाबा आश्रम पर पूर्व पार्षद मानसिंह रौतवार की अध्यक्षता में जाट समाज की बैठक हुई। जिसमें समाज की एकजुटता का आहृवान करते हुए बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने व समाज की कुरीतियों को दूर करने में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। बाद में निर्विरोध नदबई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यकारिणी में सुरेन्द्र सिंह अध्यापक को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि, धर्मेन्द्र सिंह को उपाध्यक्ष एवं राजेन्द्र सिंह व जीतेन्द्र सिंह जीतू को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बाद में जाट समाज के लोगों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। बैठक दौरान नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों ने समाज की एकजुटता का आहृवान करते हुए सामाजिक कुरीतियों को दूर करने व जरुरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया। बैठक में पार्षद संजय रौतवार व कुंवर सिंह नम्बरदार, पूर्व पार्षद मनोज चूना, अशोक चौधरी, वकील चौधरी, पिंटू सोगरवाल आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन योगेश कुमार डब्बू ने किया।