कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर सूरौठ में मिठाई वितरित कर मनाया जश्न
सूरौठ। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत होने पर कस्बा सूरौठ में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार में मिठाई वितरित कर जश्न मनाया। सूरौठ कांग्रेस मंडल अध्यक्ष बत्तू मेंबर, हिंडोन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष जहीर खान, पूर्व ब्लॉक महामंत्री डॉ खलील खान, राजीव गांधी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजीव शुक्ला, राहुल प्रियंका गांधी सेना के जिला मीडिया प्रभारी रामप्रताप पाराशर, सैन समाज के महामंत्री रामेश्वर सैन, लक्ष्मण समाधिया, परसादी सैनी, बद्री सेठ, गौरव सोनी प्रेम राज कोली, गोठिया मीना, रिंकू सेन सहित काफी लोगों ने बाजार में एकत्रित होकर कर्नाटक में हुई कांग्रेस पार्टी की जीत का जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार में मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार कई प्रदेशों में सरकार बना चुकी है। आगामी 6 महीने बाद राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी अपना परचम फहराएगी।
Pramod Tiwari

Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.