कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई राहत शिविरों में पहुंचकर आमजन को आ रही समस्याओं का निराकरण करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाएं – सभापति बृजेश जाटव
सूरौठ। हिंडोन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों का रविवार को हिंडौन सिटी स्थित कांग्रेस कार्यालय में स्वागत सम्मान कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवं हिंडौन विधायक भरोसी लाल जाटव रहे एवं अध्यक्षता हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगत सिंह डागुर ने की। इस मौके पर हिंडौन नगर परिषद के सभापति बृजेश जाटव, जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मामू, पंचायत समिति हिंडौन के प्रधान विनोद कुमार जाटव, उप प्रधान श्रवण लाल, हिंडौन शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरसी पाराशर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। हिंडोन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि कार्यक्रम में हिंडौन विधायक भरोसी लाल जाटव एवं नगर परिषद के सभापति बृजेश जाटव द्वारा हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों का साफा व माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर सभापति बृजेश जाटव ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलना सिखाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे महंगाई राहत शिविरों में पहुंचकर आमजन को आ रही समस्याओं का निराकरण करवाएं एवं महंगाई राहत कैंपों में उनका रजिस्ट्रेशन करवाएं। सभापति जाटव ने कहा कि अगर किसी भी कार्यकर्ता का कैसा भी कार्य पड़े वह हमें सीधा ही आकर बताएं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मामू ने कहा कि जिस तरह से कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताकर कांग्रेस की सरकार बनवाई है उसी तरह 6 माह बाद आने वाले समय में राजस्थान में भी हम सबको मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किए गए कार्यों एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में महिला एवं पुरुषों को समझाते हुए दोबारा कांग्रेस को सत्ता में लाना है। जिलाध्यक्ष मामू ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की ही देन है कि कर्नाटक राज्य के लोग काफी सालों बाद कांग्रेस को सत्ता में लाए है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत समिति हिंडौन के प्रधान विनोद जाटव, हिंडौन शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरसी पाराशर, देहात अध्यक्ष भगत सिंह डागुर ने कहा कि राज्य के लोगों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घरेलू बिजली पर 100 यूनिट एवं किसानों को दो हजार यूनिट फ्री बिजली देने, उज्जवला योजना के लोगों को ₹500 में गैस सिलेंडर देने सहित स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क सहित कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं जो कि देश के अन्य राज्यों में अभी तक कहीं पर नहीं हुए हैं। पार्टी के सभी पदाधिकारी गण राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किए गए कार्यों एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को बताएं। कार्यक्रम में विधायक भरोसी लाल जाटव, सभापति बृजेश जाटव, कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मामू, प्रधान विनोद जाटव, उप प्रधान श्रवण लाल, हिंडोन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगत सिंह डागुर, शहर अध्यक्ष नरसी पाराशर, हिंडोन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, रमेश चंद्र उपाध्याय, संगठन महामंत्री हरि सिंह मीणा, उपाध्यक्ष जहीर खान, ब्रह्मानंद शर्मा हुक्मी खेड़ा, जगदीश भांकर धंधावली, महासचिव श्याम सुंदर सैनी, रिंकू मीणा, फिरोज खान, सोशल मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र गारूवाल, महिला प्रकोष्ठ की हिंडोन ब्लॉक अध्यक्ष गीता रानी शर्मा, समय सिंह फौजी, अशोक कुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष वासुदेव जांगिड़, बलवंत सिंह, रामकुमार पंवार, महू मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सोलंकी, हिम्मत सिंह गुर्जर, कप्तान सिंह, अमरदीन शाह, बद्री प्रसाद सैनी, नरेश जाटव, मनीष कुमार आरेनिया का पुरा, वेद प्रकाश झिरना, उमेश चांदनगांव, कश्मीरा बेरखेड़ा, रजनी बाढ़ कसौली, कमलेश रेवई, सलमा बानो क्यारदा खुर्द, नाजदान, बबली, अंतेश कुमारी रीझवास, पुरुषोत्तम जाटव, रविता क्यारदा खुर्द, पिस्ता, राधा कुमारी, शैलेश कुमार अजीज खान सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
Pramod Tiwari

Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.