सुशील त्रिपाठी को यमुनानगर भाजपा जिला प्रभारी की मिली कमान बधाइयों का लगा तांता
प्रयागराज।ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश द्वारा सोमवार को काशी क्षेत्र के जिला प्रभारियों के नियुक्त की घोषणा की गई। जिसमें प्रयागराज यमुनानगर के नवनियुक्त जिला प्रभारी काशी क्षेत्र महामंत्री सुशील त्रिपाठी को बनाया गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति ने जिला प्रभारी से मिलकर शुभकामनाएं दी और भरोसा दिलाया के आपके मार्गदर्शन में 2024 का लोकसभा चुनाव लड़कर फिर एक बार मोदी सरकार बनाने यमुनानगर की टीम कंधा से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने काशी क्षेत्र महामंत्री सुशील त्रिपाठी को नियुक्त किए जाने पर शुभकामनाएं देते हुए बताया कि यमुनानगर के सभी जिला पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा के जिलाध्यक्षो सहित कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।