चिकसाना थाना क्षेत्र में किशोरी की संदिग्धावस्था में मौत

Support us By Sharing

चिकसाना थाना क्षेत्र में किशोरी की संदिग्धावस्था में मौत

भरतपुर- के चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव महचौली में एक किशोरी की अज्ञात कारणों के चलते संदिग्धावस्था में मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने मृतका के शव का जिला आरबीएम अस्पताल मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव महचौली निवासी परम सिंह की पुत्री भारती ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिस पर उसकी तबियत बिगड गई। जब परिजनों को घटना के बारे में पता चला तो उन लोगों ने भारती को इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल पंहुचाया। जहां उसकी मौत हो गई। जिस पर शव को जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां घटना की जानकारी मिलन पर चिकसाना थाना पुलिस आरबीएम अस्पताल पंहुची। जिन्होंने मृतका के शव का जिला आरबीएम अस्पताल मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी हुई है।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!