सवाई माधोपुर 11 जनवरी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुतलपुरा जाटान में शनिवार को स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई।
स्काउट सचिव महेश सेजवाल ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के चित्र पर प्रिंसिपल चंचल गुप्ता व उप प्रधानाचार्य विजेंद्र पाल द्वारा माल्यार्पण किया गया। बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर विभिन्न प्रकार कीअन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की एवं प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पारितोषिक प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सहित स्टाफ के कई कार्मिकों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला एवं उनके जीवन दर्शन को अपना कर उनके आदर्शाे पर चलने की प्रेरणा ली। इस अवसर पर इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी रमा मीणा इस अवसर पर राजेश कुमार जैन ब्रजलता वर्मा, महेश सेजवाल प्रियंका जैन कल्पना भारती सुरमा मीना, संतोष शर्मा, मीना शर्मा, विजय लक्ष्मी अग्रवाल संजीदा बानो, सीमा नसीम पायल अग्रवाल इंदिरा चौधरी एवं विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।