स्वर्णकार महिला मंडल की बैठक संपन्न, फागोत्सव पर चर्चा


स्वर्णकार महिला मंडल की बैठक संपन्न, फागोत्सव पर चर्चा

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) स्वर्णकार समाज महिला मंडल की बैठक सोमवार को तेजाजी चौक स्थित रूप जी महाराज की बगीची में महिला मंडल अध्यक्ष संजना सोनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत ओमकार व गायत्री मंत्र से हुई। सुसज्जित एवं अनुशासित कर महिला मंडल को बढ़ावा देने के लिए श्रीमती निरंजना देवी धुपड़ ने अपने विचार प्रकट किए । मंडल अध्यक्ष संजना सोनी ने फाग उत्सव कार्यक्रम रखने सहित अन्य कई गतिविधियों पर चर्चा की। बैठक में मंडल संयोजिका निरंजना सोनी, रतना सोनी, अध्यक्ष संजना सोनी, मंत्री सुनीता स्वर्णकार रेखा डसानिया, कोषाध्यक्ष अर्पणा सोनी, उपाध्यक्ष रेखा उदावत, सह कोषाध्यक्ष रुचिका उदावत, विधि सलाहकार एडवोकेट शिल्पा सोनी, योजना मंत्री मीनाक्षी खत्री, कार्यकारिणी सदस्य रेणुका डसानिया, साधना सोनी आदि मौजूद थे।


यह भी पढ़ें :  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर तिरंगा रैली निकाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now