
गंगापुर सिटी। स्वर्णकार समाज द्वारा शुक्रवार को कुशालगढ़ के बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में स्वर्णकार समाज के सैंकड़ों महिला पुरुष व बच्चे शामिल हुए। निशान यात्रा चौथ माता मंदिर से स्वर्ण रजत संगठन एवं स्वर्णकार समाज के सानिध्य में निकली गई। निशान यात्रा चौथ माता मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य रास्तों से होते हुए नहर रोड स्थित कुशलगढ़ के बाबा श्याम मंदिर में पहुंची। यात्रा में चांदी का छत्र और ध्वजा हाथ में लिए खाटू श्याम के भक्ति डीजे पर नाचते गाते शामिल हुए। शहर के मुख्य चौराहों पर लोगों के द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। निशान यात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा विधायक मानसिंह गुर्जर एवं सभापति शिवरतन अग्रवाल रहे। साथ ही स्वर्णकार समिति अध्यक्ष अनिल सोनी एवं स्वर्ण रजत संगठन के अध्यक्ष सतीश सोनी ने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया। यात्रा में पूरण सोनी कल्लावास वाले, बनवारी सोनी टंच वालों ने बताया कि निशान यात्रा एवं 56 भोग की झांकी के पश्चात वापसी में स्वर्णकार सेवा सदन में सभी सामाजिक बंधुओं के अल्पाहार की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर स्वर्णकार समाज के लोग हजारों की संख्या में निशान यात्रा में शामिल हुए।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।