स्वर्णकार महिला संगठन ने धूमधाम से मनाया फाग उत्सव


आज बिरज में होली रे रसिया भजन पर झूमी महिलाएं, राधा कृष्ण संग खेली फुलों की होली

भीलवाड़ा। स्वर्णकार महिला संगठन की ओर से बीती रात संजय कॉलोनी स्थित श्री रोकडिया गणेश मंदिर में फाग महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। संगठन की प्रेमलता सोनी ने बताया कि पंडित दिव्यांशु दाधीच ने आज बिरज में होली रे रसिया, रंग मत डाले रे सांवरिया सहित एक से बढक़र एक भजन पेश किए। बालिकाओं ने कृष्ण राधा का रूप धर महिलाओं के साथ भजनों पर जमकर नृत्य किया। रंग बिरंगी गुलाल से वातावरण सरोबार रहा। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में चंद्रकांता सोनी, पिंकी, यमुना, इंदिरा, चंद्रकला, पूनम, संतोष, साधना, अंतिमा, मंजू, रेखा, उषा, अनु, सीमा, सोनू, राधिका, विमला, सुशीला, कृष्णा, गंगा, बिंदु, लाड, किरण, निशा, गायत्री आदि ने सहयोग किया।


यह भी पढ़ें :  कॉनफैड का ग्रीन इनीशियेटिव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now