शाहपुरा में माणा घाट मंदिर पर सजाई चंद्रयान-3 की झाकी


शाहपुरा में माणा घाट मंदिर पर सजाई चंद्रयान-3 की झाकी

शाहपुरा मूलचन्द पेसवानी/ शाहपुरा में श्रावण माह के दौरान माणा घाट मंदिर पर आज सजाई चंद्रयान-3 की झाकी। इस दौरान भक्त जनों ने इसरो व टीम सदस्य शाहपुरा के वैभव उपाध्याय को साधुवाद दिया।
समिति के सदस्य पवन पोरवाल ने बताया कि कल भारत द्वारा भेजे गये चंद्रयान-3 की सफलता पर आज शाहपुरा माणा घाट शिव मंदिर में पडित प्रदीप शर्मा की मोजदगी में शिव भक्तो ने आज शिव परिवार का वैदिक मंत्रो से अभिषेक किया।
*अभिषेक के बाद सदस्यों द्वारा शिव परिवार की अलग अलग पुष्पों से चंद्रयान-3 की विशेष झाकी सजाई और महाआरती के बाद शिव भक्तो द्वारा खीर का प्रसाद बाँटा।
इस मौके पर रामेश्वर ठठेरा,शंकर लाल मूंदड़ा,मुकेश तोषनीवाल,पवन झंवर, शुभम काबरा,ओम काबरा बरदी चंद सोनी,गिरधर मूंदड़ा,पंकज धूपड़, निर्मला मूंदड़ा, इंदिरा मूंदड़ा, रिंकू झंवर, अलका झंवर,पूजा झंवर, डुला राम सिंधी सहित अन्य भक्त जन ओर महिलाये, बच्चे शामिल थे।


यह भी पढ़ें :  प्रदेश माहेश्वरी सभा ने सर्व समाज के लिए बांटे 2 हजार महेश आरोग्य किट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now