निम्बार्क आश्रम में सजाई छप्पन भोग की झांकी
महेन्द्र शर्मा/ वजीरपुर , निम्बार्क आश्रम में पुरूषोत्तम मास के श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की नवमी पर विशेष झांकी सजाई गई। आश्रम के पुजारी बालमुकुंद भट्ट ने बताया कि निम्बार्क आश्रम में पुरूषोत्तम मास अवसर पर राधा मदन मोहन जी राधा गोपाल जी निम्बार्क भगवान और ब्रह्मलीन संत श्री कृष्ण माधुरी शरण जी महाराज की विशेष झांकी सजाकर छप्पन भोग की झांकी सजाई गई । जिसके दर्शन के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर फूल बंगला के लिए जयपुर से पुष्प मंगाकर मंदिर परिसर की सफाई कर उसको सजाया गया। वही श्री मद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के कथा वाचक ईश्वर शरण शास्त्री श्यारौली धाम वाले ने अपने मुख से लोगों ने कथा का आनन्द लिया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।