चैत्र नवरात्रा अष्टमी पर जगह-जगह मंदिरों में सजाई माता की झांकियां


मां दुर्गा की झांकियां ने मोहा मन

नदबई शहर में चैत्र नवरात्रि की अष्टमी का पर्व इस बार अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। श्री राम मंदिर, पंजाबी कॉलोनी के तत्वावधान में आयोजित भव्य शोभायात्रा, भजन संध्या और आकर्षक झांकियों ने समूचे शहर को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया।

पंडित घनश्याम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार चैत्र नवरात्रि पर श्री राम मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किए गए। प्रतिदिन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की सुंदर झांकियां सजाई गईं, जिनका दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। अष्टमी के दिन आयोजित शोभायात्रा का विशेष महत्व रहा। यह शोभायात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर पंजाबी कॉलोनी क्षेत्र में विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई।

शोभायात्रा के दौरान सजी-धजी झांकियों ने भक्तों को देवी के विविध स्वरूपों की झलक दिखाई। देवी स्वरूप, भक्तों की टोली, हाथों में ढोलक मंजीरे से वातावरण में गूंजते “जय माता दी” और “मैया रानी की जय” के जयकारों ने माहौल को अत्यंत पावन बना दिया।

रात्रि को आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में महिला मंडली द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजन “मैया के दरबार में जो आया, उसने सुख पाया” जैसे गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। भजनों की मधुर स्वर लहरियों ने समस्त वातावरण को संगीतमय बना दिया


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now