सवाई माधोपुर| राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के प्रदेश मंत्री सोहन लाल गुप्ता के नेतृत्व में शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सवाई माधोपुर हरकेश मीणा को माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री ने महात्मा गांधी विद्यालय के शिक्षकों एवं पद स्वीकृत नहीं होने वाले व्याख्याताओं की परेशानियों के बारे में चर्चा की, जिसमें बताया गया कि महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में अध्यापकों के पद स्वीकृत नहीं होने के कारण अध्यापकों को वेतन मिलने में परेशानी हो रही है क्योंकि अधिकांश पीईईओ ने अपने शाला दर्पण पर रिक्त पद नहीं दिखा रखे हैं जिसके जिसके ऑनलाइन पद रिक्त शो नहीं हो रहे है। जिसके कारण अध्यापकों का वेतन समय पर नहीं मिल रहा है इसी प्रकार कई विद्यालयों में व्याख्याता के पद स्वीकृत नहीं होने की वजह से उनके वेतन भी समय पर और उसी ब्लाक के विद्यालय से आहरित नहीं हो रहे हैं कुछ व्याख्याता के वेतन आहरित हो रहे हैं तो वह दूसरे ब्लॉक के विद्यालय से हो रहे हैं जबकि इस ब्लॉक में पद रिक्त है इससे व्याख्याता को अपनी उपस्थिति एवं सर्विस बुक संबंधी लाने ले जाने में परेशानी हो रही है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया की अति शीघ्र सभी पीईईओ को आदेशित कर दिया जाएगा कि सभी अपने विद्यालय में पद रिक्त होने पर शाला दर्पण में दिखाएं। जिससे कि शिक्षकों का वेतन समय पर मिल सके।
इस अवसर पर सोहन लाल गुप्ता रामबाबू शर्मा, मुजाहिद पटेल, श्रीजेश गुर्जर , राम सिंह गुर्जर, मधु मंगल शर्मा, रामावतार धोबी सवाई माधोपुर, हनुमान प्रसाद शर्मा , सुरेश चंद्र गर्ग , हनुमान सैनी, जितेंद्र गर्ग, बनवारी लाल मित्तल, ऋषिकेश, हेमराज माली, दिनेश कुमार जारवाल, करण सिंह गुर्जर, सुनील, मुफीद और शिक्षक उपस्थित थे।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।