सवाई माधोपुर 21 अप्रैल। आचार्य ताराचंद शास्त्री को अखिल भारतवर्षीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।
अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी एवं महासभा के राष्ट्रीय प्रधानमंत्री प्रद्युम्न जोशी द्वारा आचार्य पंडित ताराचंद शास्त्री को राष्ट्रीय महासचिव बनाने पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सम्मान किया गया। साथ ही ओमप्रकाश जोशी एवं प्रद्युम्न जोशी का गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज की ओर से आभार प्रकट किया है। शास्त्री 10 वर्ष से राष्ट्रीय आध्यात्मिक मंत्री का पद का निर्वाह कर रहे थे। यह कई संस्थानों में विशिष्ट पदों पर रहकर समाज सेवा में अग्रसर रहे|


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।