मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी से रुबरु हुए शिक्षक


कुशलगढ़|राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा कुशलगढ़ के शिक्षकों ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अब्दुल शाहीद शेख़ से रूबरू होकर कुशलगढ़ ब्लॉक के शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने का लिया आश्वासन।राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा कुशलगढ़ के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह पौडवाल एवं नगर संगठन मंत्री संजय जोशी ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष भारत कुमार माधविया एवं जिला सभा अध्यक्ष दिगपाल सिंह राठौर के मार्गदर्शन में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कुशलगढ़ से लंबे अंतराल के पश्चात शिक्षकों की समस्याओं के संदर्भ में वार्ता की गई संगठन की रीति नीति के अनुसार प्रत्येक तीन माह में एक बार ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से रूबरू होकर शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया जाता है क्योंकि कुशलगढ़ ब्लॉक में लंबे समय से मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का पद रिक्त होने से पूर्व में ऐसा ना हो सका लेकिन आज संगठन ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से समय लेकर अपने बिंदुओं पर वार्ता की जिसमें शिक्षक प्रशिक्षण की बकाया मानदेय की राशि का भुगतान की स्थिति जांचने, एस एन ए मद की इस 30 अप्रैल तक यू सी मांगे जाने, 9,18,27 चयनित वेतनमान प्रकरणों का समय पर निस्तारण , वेतन विसंगति की सूचना सभी पीडित शिक्षकों की जिला मुख्यालय को प्रेषित किए जाने, सभी पो ई ई ओ को शिक्षकों के बकाया सेवा अभिलेख संधारित करने हेतु आवेशित करने,निष्ठा प्रशिक्षण की बकाया राशि का भुगतान शिक्षकों को किए जाने, क्षतिग्रस्त एवं टपकाने वाले विद्यालयों की बरसात के पूर्व मरम्मत करवाए जाने, कार्यालय द्वारा सूचनाओं की पुनरावृत्ति न किए जाने, कार्यालय में मंत्रालय कर्मचारियों का लगभग स्टाफ पूर्ण होने की स्थिति में शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्य नहीं करवाए जाने आदि विषयों पर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया गया साथ ही अवसर पर कार्यालय में नवनियुक्त अकाउंटेंट कमल सिंह नव पदोन्नत अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी महेश कुमार माधविया तथा पूर्व आर पी दयाराम परमार का व्याख्याता के पद पर पदोन्नति होने पर शिक्षक संघ राष्ट्रीय के शिक्षकों द्वारा ऊपरणा माल्यार्पण एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया तथा मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी महोदय अब्दुल शाहीद शेख़ सा को सपरिवार धार्मिक यात्रा पर जाने की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर धीरजमल पण्दा, अशोक कुमार जोशी, रमेश चंद्र सूरावत, धुले सिंह मईडा, लोकेंद्र गांधी, उरमल डिंडोर मानसिंह डामोर, सुभाष चन्द्र नाहटा, विरेन्द्र सिंह राठौड़, जगजीत सिंह तंवर,दौलसिह डामोर , विनोद कुमार सोनी, सारिका सूरावत, बलवंत सिंह, प्रेमसिंह गणावा, राजेश कुमार घोती, अजीत मईडा, सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। संचालन नगर संगठन मंत्री संजय जोशी ने किया आभार अध्यक्ष पृथ्वीसिंह पडवाल ने व्यक्त किया ।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now