शिक्षक संघ राष्ट्रीय के शिक्षकों ने किया मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी का स्वागत


कुशलगढ़, बांसवाड़ा।अरुण जोशी। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा कुशलगढ़ के शिक्षकों ने नवनियुक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी अब्दुल शाहिद शेख़ का कुशलगढ़ ब्लाक में जोइनिंग करने पर संगठन की रीति नीति से स्वागत अभिनन्दन किया गया। उपशाखा अध्यक्ष पृथ्वीसिंह पडवाल एवं मंत्री कन्हैयालाल निनामा ने बताया कि लम्बे अन्तराल के बाद कुशलगढ़ ब्लाक में मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी का पदस्थापन हुआ है। संगठन के जिला उपाध्यक्ष भरतकुमार माधविया एवं जिला सभाध्यक्ष दिग्पाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी का स्वागत,अभिनन्दन पगड़ी एवं ऊपरणा ओढ़ाकर माल्यार्पण के साथ किया गया। स्वागत के दौरान उपशाखा अध्यक्ष पृथ्वीसिंह पडवाल एवं मंत्री कन्हैयालाल निनामा तथा नगर संगठन मंत्री संजय जोशी एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुभाष चन्द्र नाहटा ने अपने उद्धबोधन में ब्लाक की स्थिति से अवगत कराया तथा मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी अब्दुल शाहिद शेख़ को आश्वस्त किया कि आप भीलवाड़ा है मगर काम करने वालों के लिए दुरी कोई मायने नहीं रखती। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का प्रत्येक शिक्षक सकारात्मक दृष्टिकोण से आपका सहयोग करेगा। मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी अब्दुल शाहिद शेख़ ने भी संगठन के शिक्षकों को आस्वस्त किया कि छात्र हित एवं शिक्षक हित के लिए में चोबीस घंटे आप सभी को साथ लेकर कार्य करुंगा और कुशलगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में अच्छे परिणाम देने के प्रयास करेंगे।स्वागत के दौरान हकरा वसुनिया, उरमल डिंडोर, विनोद कुमार सोनी,मधुबाला राव,बसन्ती लाल लबाना,यज्ञेश देसाई,लोकेंद्र गांधी,भाग्यवान सिंह राठौड़, कैलाश अड़, अशोक जोशी, चक्रेश कोठारी, भंवरलाल डिंडोर, दयाराम परमार आदि उपस्थित थे। संचालन दिग्पाल सिंह राठौड़ ने किया आधार क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुभाष चन्द्र नाहटा ने व्यक्त किया ।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now