तेजर रफ्तार वाहन ने राहगीर को मारी टक्कर


राहगीर हुआ गंभीर रूप से घायल भरतपुर किया रेफर

नदबई के बैलारा बाईपास के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर को सड़क पर घायलावस्था में पड़ा देख आसपास के लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को नदबई के राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर भरतपुर रेफर कर दिया।

108 एंबुलेंस कर्मी सीताराम प्रजापत ने बताया कि, कासगंज निवासी गोपाल(42) पुत्र परसादीलाल शनिवार देर शाम को पैदल जा रहा था। इसी दौरान नदबई बैलारा बाईपास के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने गोपाल में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नदबई 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल गोपाल के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उसका प्राथमिक उपचार कर भरतपुर रेफर कर दिया गया। उधर, अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now