बौंली, बामनवास।क्षेत्र के दिल्ली- मुंबई 8 लाइन एक्सप्रेसवे पर रविवार को सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो मैजिक चालक विशाल शर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी महेंद्रगढ़ हरियाणा की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह एक टेंपो मैजिक चालक फलों को लेकर कोटा से आ रहा था इसी दौरान एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर 246 थड़ी गांव के पास उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे टेंपो मैजिक पलट कर क्षतिग्रस्त हो गया एवं फ्रूट्स बिखर गए। सूचना पाकर बौंली पुलिस मौके पर पहुंची एवं चालक को वहां से निकाल कर बौंली चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। बौंली थाने के सहायक उप निरीक्षक रामबाबू गुर्जर दे बताया कि मृतक विशाल शर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी महेंद्रगढ़ हरियाणा था जिसके परिजनों को सूचना दी गई एवं उनकी उपस्थिति में मृतक का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।