डीग।अमरदीप सेन। गुर्जर समाज द्वारा बिजौलिया किसान आन्दोलन के जनक प्रसिद्ध क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक की 145वीं जंयती राज राजेश्वर मंदिर गुर्जर मोहल्ला दिल्ली दरवाजा पर बुगल सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में मनाई गई जिसमें पथिक को भारत रत्न देने की मांग की। वक्ताओं ने पथिक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान क्रांतिकारी और किसान नेता बताया और कहा कि पथिक ने ही राजस्थान में बिजोलिया किसान आंदोलन के रूप में प्रथम किसान आंदोलन किया और राजस्थान केसरी नामक अखबार प्रकाशित कर राजस्थान प्रदेश का नामकरण राजस्थान किया पथिक ना केवल क्रांतिकारी थे बल्कि उच्च कोटि के लेखक विचारक और साहित्यकार थे उनके द्वारा रचित साहित्य को अगर सार्वजनिक कर दिया जाए तो युवाओं में क्रांति पैदा हो जाएगी इस अवसर पर सभी ने सर्वसम्मति से विजय सिंह पथिक को भारत रत्न देने और उनके द्वारा प्रकाशित साहित्य को सार्वजनिक करने की भारत सरकार से मांग की।
इस अवसर पर गुर्जर समाज डीग अध्यक्ष आनंद प्रकाश पटेल डॉक्टर अजय सिंह फौजदार प्रिंसिपल शिवरामसिंह परमदरा, पूर्व पार्षद रघुवीर सिंह पहलवान, बच्चू पहलवान, पूर्व पार्षद देवराज गुर्जर, रोहताश पहलवान पूर्व वाइस चेयरमैन उदय सिंह फौजदार , लक्ष्मण पटवारी ,श्री भान सिंह फौजदार, देवी सिंह पहलवान,रामअवतार सूबेदार रतन सिंह ड्राइवर, राज सिंह ठेकेदार,उम्मेद सिंह, उमराव सिंह आदि ने विचार प्रकट किये संचालन शिवराम परमदरा ने किया इस अवसर दर्जनों लोगों उपस्थित थे।