लोकप्रिय नेता राजेश पायलट की 25 वी पुण्यतिथि राज राजेश्वर मंदिर पर मनाई गई


डीग| लोकप्रिय किसान नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व स्वर्गीय राजेश पायलट की 25 वीं पुण्यतिथि दिल्ली दरवाजा राजराजेश्वर मंदिरपर मनाई गई उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय पायलट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें महान किसान नेता बताया और कहा कि देश में किसान क्रेडिट कार्ड योजना उन्हीं के प्रयासों से साकार रूप में अस्तित्व में आई वे सदैव कहा करते थे कि जब तक किसान मजदूरों के लड़के पढ़लिख कर उन पदों पर नहीं पहुंचेंगे जहां से देश की नीतियां क्रियान्वित होती है तबतक देश सही मायने में तरक्की नहीं कर सकता उन्होंने सदैव किसान मजदूर की आवाज को बुलंद किया और उनके लिए ही कार्य किया उनका असामयिक जाना देश की राजनीति की बहुत बड़ी क्षति थी इस अवसर पर बुगलसिंह,गुर्जर समाज अध्यक्ष आनंद प्रकाश पटेल, लक्ष्मण सिंह पटवारी, बच्चू पहलवान,डॉ अजय सिंह फौजदार, प्रिंसिपल शिवराम सिंह परमदरा, रोहतास पहलवान सेऊ, छतरसिंह मौजूद रहे |


यह भी पढ़ें :  मठ मंगलेश्वर से छोटी सरवा के लिए जल भरकर कावड़ यात्रा निकली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now