ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र पर 88 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई


नदबई- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र नदबई में 88 वी त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में नदबई विधायक निजी सचिव सत्येंद्र सिंह गुड्डू ने परमात्मा शिव पर माला अर्पित की, इसके पश्चात मुंबई कलश यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष हरवती सिनसिनवार एवं राजस्थान ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष अजय कटारा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलश यात्रा में परमात्मा शिव के नारे लगाए गए, जागो जागो समय को पहचानो भारत भूमि पर भगवान आये है। जब छोड़ोगे पांच विकार तभी मिटेगा भ्रष्टाचार, भव्य कलश यात्रा का स्वागत जय देवी क्लॉथ स्टोर ने सभी देवी बहनों को माला अर्पित कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वरीय स्मृति के गीत के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रशिक्षु थाना प्रभारी आईपीएस हेमंत कलाल ने परमात्मा शिव का ध्वजारोहण एवं दीप प्रचलित किया। उन्होंने कहा यह ब्रह्माकुमारी संस्था बहुत अच्छा कार्य कर रही है, हमें भी इससे जुड़कर इसका लाभ लेना चाहिए। नदबई क्षेत्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी संतोष बहन ने सभी आए हुए अतिथि गणों का शब्दों के द्वारा स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही नगर से पधारी राज योगिनी हीरा बहन ने की। उन्होंने शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य सभी को समझाया। परमात्मा शिव निराकार है ज्ञान के सागर है भोले भंडारी हैं परमात्मा शिव पर हम धतूरा बेल पत्र आदि अर्पित करते हैं, लेकिन भगवान ने कहा हमें परमात्मा को अपनी बुराइयों को अर्पित करना है।

यह भी पढ़ें :  सुदिवा प्रीमियर लीग सीजन 4 (2025) का भव्य आगाज 20 से, टी शर्ट्स का हुआ अनावरण

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महिला मंत्री बहन अनीता गोयल ने अपने विचार व्यक्त किये उन्होंने कहा हम इस ब्रह्माकुमारी संस्था में सदा आते रहेंगे एवं कुमारी काजल एवं शिवानी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। शिव अनादि है शिव अनंत है एवं पहाड़ी क्षेत्र से पधारी राज योगिनी ब्रह्माकुमारी प्रीति बहन ने कहा परमात्मा ज्योति बिंदु स्वरूप है ज्ञान के सागर है, पवित्रता के सागर हैं, हम सभी के माता-पिता हैं एवं उच्चैन सेवा केंद्र से पधारी ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने सभी को राजयोग का अभ्यास कराया जो इस विश्वविद्यालय की मुख्य शिक्षा है। सभी का मन एक परमपिता परमात्मा से जुड़वाया। कार्यक्रम में फूलचंद गर्ग,केशव खंडेलवाल,संध्या बहन,शिवानी बहन आदि मौजूद रहे एवं अंत में सभी को ब्रह्मा भोजन कराया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now