राम के द्वार पर गंदगी का अंबार, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) हमीरगढ़ रोड स्थित रामधाम के द्वार पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालिया लंबे समय से साफ नहीं हुई है। घर से पवित्रता लिए दर्शन के लिए रामधाम आ रहे भक्तों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष दीपक मानसिंहका, सचिव अभिषेक अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष राकेश सिंहल ने बताया कि हमीरगढ़ और स्थित रामधाम के चारों ओर बनी नालियां पिछले लंबे समय से साफ नहीं हुई है। नालियों का पानी सड़कों पर आ रहा है। राम धाम के मुख्य द्वार पर बनी नाली भी कीचड़ से भरी पड़ी है। पीछे गौशाला में भी नाली बंद है। ट्रस्ट ने संबंधित निकाय से नालियों की सफाई कर कर भक्तों को राहत दिलवाने की मांग की है।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।