प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर लालापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत उठगी तरहार मजरा गिधार में सैकड़ों साल पुराना कुआं हर तरह से उपेक्षित होने के कारण नष्ट होने के कगार पर पहुंच चुका है पर इस तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। जबकि आज भी इस कुएं में मात्र 10 फीट नीचे पानी भरा हुआ है। पानी की गहराई लगभग 20 फिट है। जो उपेक्षा के कारण दिनों दिन नष्ट होने के कगार पर पहुंच गया है।सरकार की लाखों करोड़ों की योजनाएं जैसे जल जीवन मिशन योजना, हैंडपंप योजनाएं तो है पर आज भी लोगों को कुछ जगहों पर पीने के पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची है। ग्राम पंचायत में हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 5 साल में लाखों लाखों रुपए व्यय कागजों पर दिखाकर इति श्री कर दिया जाता है। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत
दोनों ने इस तरह के विकास कार्यों से मुंह मोड़ लिया। अब तो ग्राम पंचायत के बजट में नये नये
ऐसे कार्य हो रहे हैं जो सिर्फ दिखावटी हैं। जैसे सूखा कचरा, गीला कचरा की गाड़ियां ग्राम प्रधानों के दरवाजे धूल फांक रही है।सफाई कर्मचारी कभी गांव आते ही नहीं तो कौन उठाएगा कचरा। यह क्या है सिर्फ सरकारी धन का दुरुपयोग है जो लोगों की समझ से परे है।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।