नैनीताल| सरोवर नगरी नैनीताल में माँ पाषण देवी मंदिर जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है जिसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है । इस दौरान मंदिर को विधुत लड़ियों से सजाया गया है । मंदिर के मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया माँ पाषण देवी मैया का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है जिसमें सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान किये जायेंगे। साथ ही अखंड रमायण पाठका आयोजन किया जायेगा। उसके बाद 21 जनवरी को अखंड रमायण पाठ का परायण किया जायेगा ।ततपश्चात दोपहर यज्ञ पूजा अर्चना कर कन्या देवी भोग लगाने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों व मैया के भक्तों से निवेदन किया है अधिक से अधिक संख्या में आकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें। यहाँ बता दें पाषण देवी मंदिर जो कि पत्थरों में खुदाई कर बनी हुई है । पूर्व मुख्यमंत्री बी सी खंडूरी का व उनके परिवार का इस मंदिर से बहुत लगाव है। जब भी खंडूरी परिवार के सदस्य नैनीताल सरोवर नगरी आते हैं तो माँ पाषण देवी मैया के दर्शन जरूर करते हैं अभी कुछ समय पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री श्री खंडूरी की पुत्री विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी अपने परिवार के साथ नैनीताल पहुँची तो माँ पाषण देवी मैया के दर्शन करने जरूर पहुँची होने के लिए तो जो भी मुख्यमंत्री हो या अन्य मंत्री हो जरूर दर्शन करने पहुँचता ही है। यहाँ बता दें 21 जनवरी को बाबा नीम करौली महाराज का भी स्थापना दिवस अवसर पर मालपुआ का प्रसाद वितरित किया जायेगा। 21 जनवरी को ही बाबा नीम करौली महाराज की मूर्ति की स्थापना की गई थी। इस अवसर पर माँ के भक्तों ने तैयारियां शुरू कर दी है।

District Correspondent (Print & Electronic Media), Nainital, Uttarakhand