जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल जी की जयंती मनाई गई


डीग|भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल डीग द्वारा जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल जी की जयंती कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बूथ संख्या 7 खंडेलवाल धर्मशाला पर बनाया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई !वरिष्ठ भाजपा नेता हरपाल सिंह सोलंकी ने कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों और एकात्मवाद के सिद्धांतों के बारे में बताया कार्यक्रम के पश्चात केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज के दिवस को सदस्यता अभियान के तहत महादिवस के रूप में मनाने के आह्वान पर प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य बनाने का संकल्प लिया कार्यक्रम में जिला व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक जिला संयोजक राजेंद्र खंडेलवाल ,वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल इंदोलिया, पार्षद एवं महामंत्री योगेश कोली, पार्षद प्रतिनिधि एवम् युवा भाजपा नेता गिरिश शर्मा, मंत्री इंदर सिंह ,कोषाध्यक्ष पवन खंडेलवाल , डॉक्टर ज्ञान सिंह ,राजेश चंसोरिया ,ललित तिवारी तुषार कौशिक ,सर्वेश अरोड़ा सौरभ यादव ,राजवीर सिंह धर्मवीर सिंह, अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे


यह भी पढ़ें :  तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती में महिला आरक्षण 50% करने पर डीग की महिलाओं ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now