प्रदेश की भाजपा सरकार ने गांव, गरीब, किसान व युवाओं के विकास के लिए किए उल्लेखनीय कार्य – शेलेष सिंह


भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन व नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा एवं डीग कुम्हेर विधायक डॉ शैलेष सिंह का किया स्वागत

डीग 11 फरवरी| कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। कार्यकर्ता का दायित्व है कि वे अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़े तथा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दूर गांव ढ़ाणी में बैठे लोगों तक पहुंचाएं।ताकि पात्र व्यक्तियों को इनका लाभ मिल सके। यह बात मंगलवार को डीग शहर के कामां रोड़ स्थित एक श्री राम फार्म हाउस पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा के सम्मान समारोह कार्यक्रम में बोलते हुए डीग कुम्हेर विधायक डॉ शैलेष सिंह ने कहे।
कार्यक्रम के दौरान मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।जहां शहर मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश गिरसै,नगर परिषद सभापति निरंजन लाल टकसालिया ने डीग कुम्हेर विधायक डॉ शैलेष सिंह एवं नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा का 21 किलो की माला ,चांदी का मुकुट और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में विधायक डॉ शैलेष सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने गांव,गरीब,किसान,व युवाओं के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
कार्यक्रम के दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष शिवानी दायमा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश अपनी अलग ही पहचान बना रहा है।
आज पार्टी ने मुझे जो यह जिम्मेदारी सौंपी है। यह सब आपका प्यार और आशीर्वाद है।हम सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर पार्टी के लिए कार्य करना है।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहित ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा एवं डीग कुम्हेर विधायक डॉ शैलेष सिंह का स्वागत किया।
इस मौके पर पूर्व प्रधान मनोज सिंह कुम्हेर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता एडवोकेट,ताराचंद सिनसिनवार,छैल बिहारी खण्डेलवाल,पवन खण्डेलवाल,जगदीश टकसालिया, सर्वेश अरोड़ा,दाऊ दयाल नसवारिया, गोपाल इन्दोलिया,हरपाल सौलंकी,इन्द्रजीत सांखला, पार्षद धीरज फौजदार टिटू,अर्चना किराड़,अमरनाथ गुप्ता,इन्दर सिंह,गिरिश शर्मा,भावना गंधी, लक्ष्मीकांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now