शिवाड़ 29 मई। सकल दिगंबर जैन समाज शिवाड़ एवं वर्धमान पब्लिक स्कूल शिवाड़ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर में देश भर के विद्वान छात्र-छात्राएं एवं नागरिक एक साथ जुट कर संस्कृति सेवा और संस्कारों की सशक्त मिसाल गढ़ रहे हैं। यह शिविर केवल एक धार्मिक शिक्षण कार्यक्रम नहीं बल्कि पारिवारिक मूल्य धार्मिक एकता एवं साहित्य चेतना का संगम बन चुका है। शिविर में सभी दिन किसी न किसी रूप में आध्यात्मिक साधना व्यावहारिक शिक्षण और सांस्कृतिक आयोजनों से समृद्ध होते जा रहे है।
विनय कुमार जैन ने बताया कि शिविर में कवि अनेकांत जैन आदित्य, विद्वत महावीर जैन शास्त्री प्रभास गिरी एवं विद्वत राहुल जैन शास्त्री शाहपुर जैसे प्रतिष्ठित विद्वान धार्मिक कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं इन कक्षाओं में भाग ले रहे सैकड़ो छात्र-छात्राएं श्रवण संस्कृति, जैन दर्शन प्राकृत भाषा आचार शास्त्र संयम तत्व चिंतन और जीवन जीने की कला को आत्मसात करते दिख रहे है। हर दिन की शुरुआत प्रातः अभिषेक शांति धारा और पूजन से होती है इसके पश्चात ज्ञानवर्धक सत्रों में विद्यार्थी भाग लेते है। शाम के समय भजन प्रवचन प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां वातावरण को पुनः प्रेरणा से भर देती है। यह साप्ताहिक शिविर 30 मई को प्रातः चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में पुरस्कार वितरण एवं विद्वानों के सम्मान समारोह के साथ संपन्न होगा।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।