आमजन की सुविधा के बनाए गए शौचालयों की स्थिति दयनीय, नगर पालिका बेखबर

Support us By Sharing

कामां। नगर पालिका के द्वारा आमजन की सुविधा के लिए बनाए गए शौचालयों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। शौचालयों की कई कई दिनों तक साफ सफाई नही होने से बदबू उठती है। जिससे लोग परेशान होते है। इस सम्बन्ध में कई बार नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन नगर पालिका का इस ओर कोई ध्यान नही है।
कस्बें के दिल्ली बाईपास चैराहा व पीएनबी बैंक के सामने आमजन की सुविधा के लिए नगर पालिका की ओर से शौचालय बना रखे है। जिसमें गंदगी आलम होने से उनकी स्थिति दयनीय बनी हुई है। इन शौचालयों में घुसना मुश्किल हो रहा है। और दूर दूर तक बदबू आने से लोगों परेशानी उठानी पडती है। इस सम्बन्ध में कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नही है।
नगर पालिका के पूर्व पार्षद मथुरेश शर्मा ने बताया कि कस्बें के दिल्ली बाईपास चैराहा के शौचालय की स्थिति इतनी खराब रहती है कि लोगों को इसके अन्दर घुसना मुश्किल हो जाता है। लेकिन नगर पालिका प्रशासन कोई ध्यान ही नही देता है। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक जसराम गुर्जर ने बताया कि शौचालयों की साफ सफाई करा दी जाएगी।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!