जिला न्यायाधीश ने जनपद न्यायालय में किया ध्वजारोहण
जिला जज ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं आजादी के महत्व के बारे में बताया
प्रयागराज।15 अगस्त 2023 को आजादी के 77वे स्वाधीनता समारोह के अंतर्गत जनपद न्यायालय प्रयागराज में जनपद न्यायाधीश संतोष राय द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसमें समस्त न्यायिक अधिकारी गण कर्मचारी गण उपस्थित रहे। जनपद न्यायाधीश द्वारा लोगों को एकता अखंडता संप्रभुता के बारे में बताया गया और आजादी के महत्व के बारे में प्रकाश डाला गया कार्यक्रम का संचालन आलोक दुबे अपर जनपद न्यायाधीश द्वारा किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत न्यायालय प्रांगण में माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा पेड़ लगाकर समस्त लोगों को वृक्ष की महत्ता के बारे में बताया वह लोगों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी नजारत/ विशेष न्यायाधीश/ एमपी एमएलए डॉ दिनेश चंद्र शुक्ला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुभाष चंद्र मौर्य व अन्य अधिकारी गण व कर्मचारी गण उपस्थित रहे। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुभाष चंद्र मौर्य द्वारा दी गई।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।