बाबा अमरनाथ बर्फानी के पदयात्रीयों का पहला जत्था रवाना


बाबा अमरनाथ बर्फानी के पदयात्रीयों का पहला जत्था रवाना

बयाना 29 जून। बाबा अमरनाथ बर्फानी की पदयात्रा पर जाने वाले श्रद्धांलु पदयात्रीयों का पहला जत्था हरवर्ष की भांति इस बार भी बयाना से शाम को रेलवे स्टेशन पर बाबा अमरनाथ के जयकारों के साथ ट्रेन से रवाना हुआ। जिसमें 40 पदयात्री व महिलाऐं शामिल है। शिवभक्त कमलशर्मा की अगुवाई में शामिल यह पदयात्रा ट्रेन से दिल्ली होते हुए पहलगांव पहुंचेगा। इस जत्थे में जयपुर व अन्य जिलों से आए पदयात्री भी पहलगांव में शामिल होंगे। तब यह सैंकडों भक्तों काा जत्था पहलगांव से अमरनाथ की पदयात्रा के लिए रवाना होगा। श्रद्धालुओं ने बताया कि बयाना से प्रतिवर्ष बर्फानी बाबा के भक्त इसी प्रकार अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होते है। जो अमरनाथ बर्फानी बाबा के दर्शन व पूजा अर्चना कर देश में अमनचैन व खुशहाली और आपसी भाईचारे व सद्भावना को बनाए रखने की कामनाऐं करते है। इस जत्थे में ऐसे शिवभक्त भी शामिल थे। जो पिछले 25 वर्षों से प्रतिवर्ष बाबा अमरनाथ बर्फानी की यात्रा पर जाते है।

P.D. Sharma


यह भी पढ़ें :  छींच के आशीष उपाध्याय बने युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, त्रिमेस पथोक चौखरा की युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी गठित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now