कुशलगढ़, बांसवाड़ा।अरुण जोशी।आज कुशलगढ़ के लिए गर्व की बात है कि भारत विकास परिषद शाखा का गठन भारत विकास परिषद राजस्थान दक्षिण प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष गिरीश पानेरी के मुख्यआतिथ्य डूंगरपुर तिलक शाखा के संरक्षक हीरालाल पटेल व मीडिया प्रभारी अंकुर पानेरी के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष के समक्ष कुशलगढ़ के श्रेष्ठ व्यक्तियों की उपस्थिति में सर्व सहमति से अध्यक्ष दिगपाल सिंह राठौर सचिव अजय निगम कोषाध्यक्ष हंसमुख लाल जोशी चुने गए।सर्व सहमति से उपाध्यक्ष के पद पर कन्हैयालाल निनामा आशीष नीमा सुधीर स्वर्णकार राजकुमार प्रजापत व इंद्रजीत सिंह राठौड़ को बनाया गया। सहसचिव अशोक जोशी व निलेश टेलर को बनाया गया। शाखा संरक्षक हरेंद्र पाठक और मुकेश अग्रवाल बनाए गए। बैठक में एडवोकेट हरेंद्र पाठक अजय निगम आशीष नीमा निलेश टेलर इंद्रजीत सिंह राठौड़ मुकेश अग्रवाल सुधीर स्वर्णकार दिगपाल सिंह राठौड़ अशोक जोशी राजकुमार प्रजापत हसमुखलाल जोशी कन्हैयालाल निनामा राकेश कोठारी आदि सम्मिलित हुए। स्वागत उद्बोधन हरेंद्र पाठक और आभार राकेश कोठारी ने किया कार्यक्रम का संचालन अजय निगम ने किया।