कौशाम्बी। जिले में लंबे समय से चंगाई सभा की आड़ में बीमारी ठीक करने के बहाने धर्म परिवर्तन का खेल बेखौफ तरीके से चल रहा था जिले के कई थाना क्षेत्र में चंगाई सभा के आड़ में धर्म परिवर्तन का यह खेल बीते कई वर्षो से चल रहा है। चंगाई सभा की आड़ में भोले भाली जनता को लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे लोगो पर सैनी कोतवाली पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया है।पुलिस ने रविवार को सैनी कोतवाली इलाके के केसरिया गांव में धर्म परिवर्तन की सूचना पर छापा मारकर 9 लोगो को गिरफ्तार किया है और मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को अदालत में पेश किया है।सैनी कोतवाल पुलिस ने राहुल कुमार, लव मौर्य, सूरज कुशवाहा, राजेश कुमार, राजा सोनकर, राहुल कुमार, हरिप्रसाद पाल, सतीश मौर्य, सत्यपाल समेत 10 लोगो पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से यीशु की फोटो 13 मच्छरदानी किताब डायरी वा अन्य सामान बरामद किया है आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया है बीमार और गरीबों का ब्रेनवाश कर रुपए का और बीमारी ठीक करने का प्रलोभन देकर यह लोग धर्म परिवर्तन कराते थे।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।