संपूर्ण प्रदेश में संचालित सुशासन विकास रथ को किया रबाना


गंगापुर सिटी| सुशासन विकास रथ के माध्यम से आमजन का फीडबैक एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ आगामी भविष्य की कार्य योजना का खाका होगा तैयार- हेमेंद्र वशिष्ठ विकास रथ कार्यक्रम विधानसभा प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय, प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रदेश सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर संपूर्ण प्रदेश में संचालित सुशासन विकास रथ कार्यक्रम के अंतर्गत जयपुर बाईपास स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष निवास से विकास रथ को भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर एवं सुशासन विकासरत कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी हेमेंद्र वशिष्ठ द्वारा रवाना किया गया! इस अवसर पर पार्टी एवं सरकार के जयकारों के साथ ही उपस्थित लोगों ने विकास फिल्म को देखा तथा सरकार के सफलतम 2 वर्ष के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
तत्पश्चात तलवाड़ा वजीरपुर एवं ग्रामीण मंडलों की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई बैठक में SIR सहित आगामी कार्यक्रम एवं पंचायत राज चुनावों पर विस्तृत चर्चा की गई।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि उक्त बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कहा कि पंचायत राज पुनर्गठन कर सरकार ने ग्रामीण विकास को मजबूत करने की दृष्टि से किए गए विकेंद्रीकरण से गांवों को लाभ होगा। आगामी पंचायत राज चुनावों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। इसी संकल्प के साथ बैठक समाप्त की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए विकास रथ विधानसभा प्रभारी हेमेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री की सहृदयता है कि सभी विकास के कार्य महत्वपूर्ण निर्णय कार्यकर्ताओं की राय एवं आमजन को विश्वास में लेकर किया जा रहे हैं।
कार्यक्रम को जिला महामंत्री विनोद अटल एवं जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी हेमेंद्र वशिष्ट, जिला महामंत्री विनोद अटल , जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंहल,तलावड़ा मंडल अध्यक्ष पुखराज सलेमपुर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनीता वैष्णव, वजीरपुर मंडल महामंत्री श्री लक्ष्मण जी जाट सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now